भाजपा मोर्चा जिलाध्यक्ष की मौत, हादसे में प्रभारी नाजुक

कोण्डागांव। भीषण सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गयी है। घटना कोंडागांव की बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। टक्कर इतना जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के मुताबिक भाजपा अल्पसंख्या मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया पार्टी के काम से कोंडागांव से जगदलपुर जा रहे थे। कार में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान मवेशी और सड़क पार कर रहे बच्चें को बचाते हुए तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी।
घटना में जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलावर कपाड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत एनएच 30 पर घटी है। घायल का कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं जिलाध्यक्ष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *