कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल में पदस्थ डिप्टी रेंजर रामकुमार यादव का आकस्मिक निधन हो गया। काफी मिलनसार रामकुमार यादव के निधन की खबर से वन मंडल के सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रीतम पुराइन ने कहा है कि रामकुमार यादव के निधन से हम सभी व्यथित हैं। दु:ख की इस घड़ी में संघ उनके परिवार के साथ खड़ा है।

Leave a Reply