Close Menu
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Ekta Kapoor TV Show Update : ‘अनुपमा’ का राज खत्म! TRP के मैदान में ‘क्योंकि… 2’ की बादशाहत, स्मृति ईरानी ने स्पिन-ऑफ पर दिया बड़ा बयान

March 24, 2026

T20 World Cup 2026 : हरमनप्रीत का ‘साउथ अफ्रीका मिशन’, टीम इंडिया का ऐलान, अनुष्का शर्मा को मिला डेब्यू का बड़ा मौका

March 24, 2026

Supreme Court : धर्मांतरण किया तो आरक्षण भी गया , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- ‘ईसाई या मुस्लिम बनने पर नहीं मिलेगा SC दर्जा’

March 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, March 24
korbanchal.com
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
korbanchal.com
Home»अन्य»अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
अन्य

अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.

satysanwad2023@gmail.comBy satysanwad2023@gmail.comMarch 23, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Follow Us
Google News Flipboard Threads
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर, 23 मार्च 2026/छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के शिल्पकार भूमिहीन कृषि मजदूर अब आर्थिक सुरक्षा के एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ न केवल एक वित्तीय सहायता कार्यक्रम है, बल्कि यह समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन देने का एक महायज्ञ भी है।

इस योजना के तहत इस साल 4 लाख 95 हज़ार 965 भूमिहीन हितग्राहियों के खाते में सीधे 10 हज़ार रुपये की धनराशि प्रत्येक हितग्राही के मान से अंतरित की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इस सूची में 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत के रक्षक हैं। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष भी इस योजना के माध्यम से रिकॉर्ड सहायता प्रदान की थी। साल 2025 में कुल 5,62,112 हितग्राहियों को 10,000 रुपये के हिसाब से 562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये की राशि वितरित की थी। आंकड़ों का यह निरंतर प्रवाह दर्शाता है कि राज्य सरकार भूमिहीन परिवारों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

25 मार्च 2026 को बलौदाबाजार की धरती से जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राशि अंतरित करेंगे, तो वह छत्तीसगढ़ के ‘न्याय और सुशासन’ की गूंज होगी। ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ ने यह साबित कर दिया है कि जब सरकार की नीयत साफ और नीति स्पष्ट हो, तो विकास की किरण हर झोपड़ी तक पहुंचती है। इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका समावेशी स्वरूप है। इस वर्ष की लाभार्थी सूची में 22,028 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं। ये वे लोग हैं जो हमारी प्राचीन औषधीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखे हुए हैं। सरकार ने इन्हें मुख्यधारा से जोड़कर यह संदेश दिया है कि ‘अंत्योदय’ की कतार में खड़ा आखिरी पंक्ति के व्यक्ति भी शासन की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।

‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ उन ग्रामीण परिवारों के लिए एक वरदान है, जिनकी आय का मुख्य स्रोत मजदूरी है। सरकार का प्राथमिक लक्ष्य इन परिवारों को सालाना एक निश्चित आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी बुनियादी जरूरतों, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं को बिना किसी कर्ज के पूरा कर सकें। इन्हें पूर्व में दी जाने वाली 7,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर अब 10,000 रुपये प्रति वर्ष कर दिया गया है, जो सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचती है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
satysanwad2023@gmail.com
  • Website

Related Posts

Supreme Court : धर्मांतरण किया तो आरक्षण भी गया , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- ‘ईसाई या मुस्लिम बनने पर नहीं मिलेगा SC दर्जा’

March 24, 2026

CM Rekha Gupta Budget Speech : ‘मेगा बजट’, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ₹1.03 लाख करोड़ का रोडमैप, ग्रीन इकोनॉमी पर सबसे बड़ा दांव

March 24, 2026

Chhattisgarh Crime News : पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ , कोंटा के लॉज में चल रहे जुआ फड़ का अंत, 22 रसूखदार अरेस्ट

March 24, 2026

Comments are closed.

Demo
Don't Miss

Ekta Kapoor TV Show Update : ‘अनुपमा’ का राज खत्म! TRP के मैदान में ‘क्योंकि… 2’ की बादशाहत, स्मृति ईरानी ने स्पिन-ऑफ पर दिया बड़ा बयान

KorbanchalMarch 24, 2026

टीआरपी वॉर: एकता कपूर के शो ने ‘अनुपमा’ के लंबे वर्चस्व को खत्म करते हुए…

T20 World Cup 2026 : हरमनप्रीत का ‘साउथ अफ्रीका मिशन’, टीम इंडिया का ऐलान, अनुष्का शर्मा को मिला डेब्यू का बड़ा मौका

March 24, 2026

Supreme Court : धर्मांतरण किया तो आरक्षण भी गया , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- ‘ईसाई या मुस्लिम बनने पर नहीं मिलेगा SC दर्जा’

March 24, 2026

CM Rekha Gupta Budget Speech : ‘मेगा बजट’, सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ₹1.03 लाख करोड़ का रोडमैप, ग्रीन इकोनॉमी पर सबसे बड़ा दांव

March 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us
About Us

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're accepting new partnerships right now.

Email Us: info@example.com
Contact: +1-320-0123-451

Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

Ekta Kapoor TV Show Update : ‘अनुपमा’ का राज खत्म! TRP के मैदान में ‘क्योंकि… 2’ की बादशाहत, स्मृति ईरानी ने स्पिन-ऑफ पर दिया बड़ा बयान

March 24, 2026

T20 World Cup 2026 : हरमनप्रीत का ‘साउथ अफ्रीका मिशन’, टीम इंडिया का ऐलान, अनुष्का शर्मा को मिला डेब्यू का बड़ा मौका

March 24, 2026

Supreme Court : धर्मांतरण किया तो आरक्षण भी गया , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- ‘ईसाई या मुस्लिम बनने पर नहीं मिलेगा SC दर्जा’

March 24, 2026
Most Popular

01 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को आज व्यापार में हो सकता है नुकसान, जानिए अपना राशिफल …

March 1, 2026

Israel-US joint operation : अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत से मध्य पूर्व में भूचाल, दुनिया हाई अलर्ट पर

March 1, 2026

CG NEWS : शादी से मुकरा प्रेमी, उसके घर में संदिग्ध हालात में मिली युवती की लाश

March 1, 2026
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.