BREAK:अरुण साव स्वास्थ्य,विजय शर्मा गृहमंत्री,लखन को राजस्व,लक्ष्मी महिला एवं बाल विकास मंत्री,जानें किस मंत्री को मिल रहा क्या विभाग….

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नौ रत्न नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने के बाद उन्होंने अपने-अपने मंत्रालय कक्ष में पहुंचकर कामकाज भी संभाल लिया है। इसके बाद अब इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय दिया जा रहा है। इन अटकलों के बीच सोशल मीडिया में एक अपुष्ट सूची तैर रही है जिसके मुताबिक डिप्टी सीएम अरुण साव को स्वास्थ्य तो विजय शर्मा को गृह,जेल मंत्री बनाया जा रहा है। कोरबा विधानसभा के विधायक लखन देवांगन को राजस्व मंत्रालय दिया जा रहा है। बता दें कि उन्होंने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर यह सीट हासिल की है।राजस्व विभाग के मंत्री को उन्होंने हराया तो वही विभाग उन्हें तोहफे के रूप में देने का निर्णय लिया गया है। एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को महिला एवं बाल विकास विभाग का मंत्री बनाया जा रहा है। अन्य मंत्रियों के भी विभाग तय कर दिए गए हैं,घोषणा बाकी है। मंत्रालयों का बंटवारा की अंतिम सूची जारी होने तक फेरबदल संभावित है। वैसे इसकी उम्मीद कमतर है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *