भाकपा-माकपा मिलकर लड़ेंगे चुनाव,

कोरबा से सुनील सिंह, कटघोरा से जवाहर सिंह प्रत्याशी घोषित हैं

कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र कोरबा और कटघोरा क्षेत्र में मिलजुल कर प्रचार करने की घोषणा की है। कोरबा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सुनील सिंह और कटघोरा से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जवाहर सिंह कंवर को अपना प्रत्याशी बनाया है।
जारी संयुक्त बयान में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव, प्रशांत झा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने उक्त बातें कहीं संयुक्त बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों प्रत्याशी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी है और पार्टियों के कार्यकर्ता उनकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे

दोनों वामपंथी नेताओं ने कहा कि जिले में कोरबा और कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस बीजेपी का राजनैतिक और नीतिगत विकल्प भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ही है, जिसने किसान सभा, सीटू, एटक के साथ मिलकर आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए ईमानदारी से संघर्ष किया है। इन संघर्षों के कारण आज आम जनता बदलाव के मूड में है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का संयुक्त प्रचार अभियान एक राजनैतिक शक्ति के रूप में उभरेगा और विधानसभा में प्रदेश के लिए एक तीसरा विकल्प का दरवाजा भी खुलेगा ।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *