
कोरबा। ग्राम ढपढप,बांकीमोंगरा में आयोजित श्री हनुमंत कथा में सोमवार को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किरण सिंह देव सपरिवार सम्मिलित हुए। उन्होंने यहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि ढपढप में उमड़ा यह जन-सैलाब हमारी सनातन संस्कृति की अटूट शक्ति का प्रतीक है। बजरंगबली के चरणों में प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बना रहे। कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजिक श्रीमती अंजना सिंह सहित अन्य विशिष्ट जन भी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

