Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Korbanchal News
कोरबा। श्रद्धा फ्यूल्स के डीलर कुशल मनहर ने हाल में सामने आई घटना को लेकर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि घटना के समय वे मौके पर उपस्थित नहीं थे और उनकी किसी भी प्रकार की संलिप्तता नहीं है।प्रबंधन के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना एक अनुभवहीन व्यक्ति द्वारा अधूरी जानकारी के आधार पर किए गए कार्य के कारण हुई। डीलर ने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा एचपीसीएल (HPCL) के निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है।स्पष्टीकरण में कहा गया है कि घटना एचपीसीएल के निर्धारित PESO स्वीकृत लेआउट एवं डायग्राम के दायरे से बाहर…
“पीएम आवास में जियो टैग का बड़ा खेल! तीन चरणों में तीन अलग-अलग तस्वीरें, मौके पर आज भी अधूरा मकान” मनरेगा मजदूरी में भी घोटाला, पोर्टल की तस्वीरों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर, मिलीभगत के आरोप कोरबा। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में कोरबा जिले के करतला विकासखंड से कथित फर्जी जियो टैगिंग का एक और गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत नोनदरहा में हितग्राही श्रीमती गुरूवारी बाई राठिया पति हेतराम राठिया के नाम स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास का निर्माण अधूरा होने के बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में पूर्ण दर्शाकर पूरी राशि का भुगतान किए जाने का आरोप…
कोरबा। एडवांस डायग्नोस्टिक सेंटर, निहारिका द्वारा 3 अगस्त सोमवार को नि:शुल्क स्किन, हेयर एंड लेजर परामर्श फ्री ओपीडी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित गुप्ता मरीजों को त्वचा एवं बालों से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह देंगे।शिविर के दौरान मुंहासे, दाग-धब्बे, झाइयां, बाल झड़ना, डैंड्रफ, एलर्जी, फंगल संक्रमण, पिगमेंटेशन सहित विभिन्न त्वचा एवं हेयर संबंधी समस्याओं की जांच कर उचित उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्किन प्रोसीजर पर विशेष छूट का लाभ भी मरीजों को दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉ. अंकित गुप्ता त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ…
KORBA: CEO को भारमुक्त करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञाप कोरबा। जिले में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी एवं वर्तमान में जनपद पंचायत पाली के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहनीश आनंद देवांगन को कोरबा जिले से भारमुक्त करने की मांग को लेकर बरपाली निवासी लखन गोस्वामी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के आदेश दिनांक 20 फरवरी 2026 के तहत मोहनीश आनंद देवांगन का स्थानांतरण कोरबा से सरगुजा किया गया था। आदेश में उन्हें जिला पंचायत सक्ती में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ करते हुए…
कोरबा। शहर के उभरते और भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र एमजेएम हॉस्पिटल ने एक बार फिर अपनी क्लिनिकल दक्षता और एडवांस मेडिकल मैनेजमेंट का परिचय देते हुए एक अत्यंत जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। अस्पताल की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम—जिसमें अनुभवी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ दुर्गा बड़केरे, जनरल सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर यूनिट शामिल रही—ने एक महिला मरीज की बच्चेदानी में विकसित लगभग *2.2 से 2.5 किलोग्राम वजनी और 25 सेंटीमीटर से अधिक आकार के विशाल Uterine Fibroid* को सुरक्षित रूप से निकालकर मरीज को नई जिंदगी दी है। लंबे समय से पेट में असामान्य सूजन, भारीपन, दर्द और हार्मोनल असंतुलन जैसी…
भाजपा की प्रेस वार्ता: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस पर तीखा हमला कोरबा। भाजपा जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में आज आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जोरदार निशाना साधा। प्रेस वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति स्वर्णकार एवं प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा संतोषी दीवान मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया…
सीएमडी श्री हरीश दुहन को क्षमता निर्माण आयोग द्वारा प्रशंसा-पत्र प्राप्त कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी, को मिशन कर्मयोगी – साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश के टॉप 10 परफॉर्मिंग संगठनों में स्थान प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) द्वारा SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री हरीश दुहन को प्रशंसा-पत्र प्रेषित किया गया है। प्रशंसा-पत्र में SECL की सक्रिय सहभागिता, कोर्स पूर्णता में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा क्षमता निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई है…
बालकोनगर;। वेदांता समूह कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज’ थीम के तहत राष्ट्रीय फायर सर्विस सप्ताह का आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा जागरूकता, आपातकालीन तैयारी और घटनाओं की रोकथाम को मजबूत करना था। इसमें कर्मचारियों, व्यापारिक साझेदारों, स्कूली छात्रों और समुदाय के सदस्यों सहित 1100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। सप्ताह भर चले इस आयोजन में क्विज, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही, बालको ने सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र आयोजित…
कोरबा। शहर के निहारिका क्षेत्र स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर में शनिवार 18 अप्रैल को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें अहमदाबाद की प्रख्यात न्यूरो-साइकेट्रिक विशेषज्ञ डॉ. रजनी वर्मा एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में मानसिक एवं तंत्रिका संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। डॉ. रजनी वर्मा ने बताया कि चिंता, डर, घबराहट, नशे की लत, डिप्रेशन, मिर्गी, तनाव, अनिद्रा (नींद की कमी) तथा बच्चों में व्यवहार संबंधी विकार…
कोरबा। न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय की टॉपर साक्षी बरेठ ने 98% अंक प्राप्त किये। विद्यालय के परिणामों में विषयवार उत्कृष्ट उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। संस्कृत विषय में 12 विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। गणित में 5 विद्यार्थियों ने 100% अंक प्राप्त किए, वहीं सामाजिक विज्ञान (SST) में 1 विद्यार्थी ने 100 में 100 अंक अर्जित किया। इसके अतिरिक्त 37 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक एवम्…

