कोरबा। श्रद्धा फ्यूल्स के डीलर कुशल मनहर ने हाल में सामने आई घटना को लेकर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि घटना के समय वे मौके पर उपस्थित नहीं थे और उनकी किसी भी प्रकार की संलिप्तता नहीं है।
प्रबंधन के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना एक अनुभवहीन व्यक्ति द्वारा अधूरी जानकारी के आधार पर किए गए कार्य के कारण हुई। डीलर ने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा एचपीसीएल (HPCL) के निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है।
स्पष्टीकरण में कहा गया है कि घटना एचपीसीएल के निर्धारित PESO स्वीकृत लेआउट एवं डायग्राम के दायरे से बाहर हुई। प्रबंधन ने आरोप लगाया कि डीलर के पुत्र को अनूप गोयल द्वारा गुमराह किया गया। श्रद्धा फ्यूल्स ने दोहराया कि घटना के लिए डीलर कुशल मनहर जिम्मेदार नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि यह स्पष्टीकरण डीलर के द्वारा उस मामले में दिया गया है जिसमें हाल ही के दिनों मे दीपका पुलिस ने एक कंपनी के अधिकृत कर्मचारी की सूचना पर श्रद्धा फ्यूल्स के स्टोर रूम में दबिश देकर यहां से बड़े पैमाने पर नकली ऑयल व यूरिया उत्पाद को जप्त किया था। इस मामले में श्रद्धा फ्यूल्स के डीलर कुशल मनहर ने कहा है कि घटना के लिए वे जिम्मेदार नहीं है बल्कि उनके पुत्र को गुमराह किया गया था।


