Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Korbanchal News
LPG Gas Crisis News , मैनपुरी — ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग ने यूपी के मैनपुरी में एक घर की रसोई का समीकरण बिगाड़ दिया है। एलपीजी की भारी किल्लत के बीच, बेवर कस्बे में गैस बचाने की एक छोटी सी सलाह ने ‘सिविल वॉर’ का रूप ले लिया। जब एजेंसियों पर लंबी लाइनें लगी हों, तब घर के भीतर सिलेंडर बचाने को लेकर हुई कहासुनी सीधे पुलिस थाने के डेस्क तक पहुंच गई। 15 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को निवेश में मिलेगा अच्छा परिणाम, जानिए अपना राशिफल मैदान-ए-जंग: रसोई से थाने तक का…
Chhattisgarh Electricity Bill Waiver 2026 , रायपुर — छत्तीसगढ़ सरकार ने बिजली बिलों के बोझ तले दबे उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा ‘गेम-प्लान’ तैयार किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना (MBBS) को मैदान में उतार दिया है। इस योजना का सीधा फायदा उन 29 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा जो कोरोना काल के बाद से आर्थिक तंगी के कारण अपना बकाया नहीं चुका पाए थे। सरकार ने इस राहत पैकेज के लिए 758 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया है। गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11…
मेष राशि – आज के दिन पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें. कुछ जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं, इसलिए समय को संभालकर चलना बेहतर रहेगा. घर के लोगों से बातचीत करने से मन हल्का रहेगा. किसी पुराने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. वृषभ राशि – आज के दिन खर्च को लेकर थोड़ा ध्यान रखना जरूरी रहेगा. काम में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. परिवार के साथ बैठकर समय बिताने से अच्छा महसूस होगा. किसी जान-पहचान वाले से मदद मिल सकती है. मिथुन राशि – आज के दिन के अंत में थोड़ा आराम करने का…
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार को आयोजित पशुपालक सम्मेलन के दौरान उस समय हंसी के ठहाके गूंज उठे और लोग हैरान रह गए, जब प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मंच से एक चुटीली राजनीतिक टिप्पणी की। मंत्री नेताम ने बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल के कामकाज की तारीफ करते-करते विधायक अमर अग्रवाल की ओर इशारा कर ऐसा कुछ कह दिया कि मंच पर मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। क्या था पूरा मामला? मौका था पशुपालकों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन का। मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जिले…
नई दिल्ली। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का खौफ किस कदर हावी था, इसका खुलासा मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर Farah Khan ने किया है। उन्होंने बताया कि उस दौर में फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता और बड़े सितारे अक्सर अंडरवर्ल्ड के निशाने पर रहते थे और फिल्मों के हिट होने के बाद उनसे फिरौती की मांग की जाती थी। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान फराह खान ने बताया कि 90 के दशक में बॉलीवुड का माहौल काफी डरावना था। उस समय कई फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलती थीं। शाहरुख,…
बेगूसराय — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेकाबू बैल ने हाई-प्रोफाइल सुरक्षा घेरे को ध्वस्त कर दिया। बियडा कैंपस में बने हेलीपैड पर सीएम के आगमन से चंद मिनट पहले यह “अनचाहा खिलाड़ी” मैदान में घुसा और वहां तैनात पुलिसकर्मियों पर चार्ज कर दिया। स्थिति इतनी हास्यास्पद और गंभीर हो गई कि पुलिसकर्मियों को पिच छोड़कर पास खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर चढ़ना पड़ा। Big Decision Of The Center : सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल रद्द, लद्दाख में शांति बहाली पर जोर सुरक्षा घेरा ध्वस्त: जब खाकी…
CG D.Ed Candidates Protest , रायपुर — न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे डीएड अभ्यर्थियों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। अपने आमरण अनशन के 81वें दिन, ये छात्र शांतिपूर्ण तरीके से दंडवत प्रणाम करते हुए विधानसभा का घेराव करने निकले। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा घेरा कड़ा करते हुए उन्हें गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया। सड़कों पर प्रदर्शनकारियों और भारी पुलिस बल के बीच घंटों गहमागहमी बनी रही। IPL 2026 Controversies : भज्जी के थप्पड़ से लेकर कोहली के गुस्से तक, वो 5 विवाद जिन्होंने क्रिकेट को किया शर्मसार प्रशासनिक घेराबंदी और ‘बॉन्ड’…
Sonam Wangchuk : नई दिल्ली/लेह। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को बड़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिति की समीक्षा के बाद उनकी हिरासत को तुरंत समाप्त करने का आदेश जारी किया गया है। गृह मंत्रालय ने जारी किया बयान शनिवार, 14 मार्च को जारी एक आधिकारिक बयान में गृह मंत्रालय ने कहा कि लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान परिस्थितियों का आकलन करने के बाद वांगचुक की हिरासत जारी रखने की आवश्यकता नहीं…
Naxal News , सुकमा — छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की है। शनिवार को सीआरपीएफ की 226 बटालियन ने एक सटीक सूचना के आधार पर गोमगुड़ा क्षेत्र के पोडियमपारा में एंबुश ऑपरेशन को अंजाम दिया। जवानों ने जंगल के बीच छिपे नक्सलियों के एक रणनीतिक डंप साइट को खोज निकाला और वहां मौजूद घातक सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया। Diplomatic Victory For India : ‘शिवालिक’ के बाद ‘नंदा देवी’ को भी होर्मुज स्ट्रेट से मिला सुरक्षित रास्ता सर्जिकल स्ट्राइक: नक्सलियों का लॉजिस्टिक नेटवर्क टूटा सर्चिंग के दौरान जवानों…
नई दिल्ली। युद्ध की आग में झुलस रहे पश्चिम एशिया के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए राहत भरी खबर है। रणनीतिक रूप से दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग ‘होर्मुज स्ट्रेट’ (Strait of Hormuz) से भारत के दो बड़े एलपीजी (LPG) टैंकर सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। ‘शिवालिक’ के बाद अब ‘नंदा देवी’ ने भी इस खतरनाक जलडमरूमध्य को पार कर लिया है। ईरान का भारत को विशेष सहयोग: “भारत हमारा दोस्त है” ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद पड़ा है, जिससे वैश्विक तेल और गैस की आपूर्ति ठप है। ऐसे…

