Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Korbanchal News
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस द्वारा आरोपियों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कड़ी टिप्पणी की है। अदालत ने इसे निष्पक्ष सुनवाई (Fair Trial) के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि जांच एजेंसी का काम पूरी तरह निष्पक्ष रहना है, न कि किसी पक्ष विशेष के समर्थन में खड़ा होना। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आरोपी की गरिमा को ठेस पहुंचाती है और न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करती है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपियों को हथकड़ी लगी या अपमानजनक…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दो अलग-अलग इलाकों में शनिवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहली घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां एक युवक की हत्या कर उसे जमीन में दफन कर दिया गया था। वहीं, दूसरी घटना उरला के मेटल पार्क की है, जहां झाड़ियों के बीच एक अधेड़ का नरकंकाल मिला है। दोनों ही मामलों में हत्या की आशंका जताई जा रही है। 1. अभनपुर: टैटू से हुई मृतक की पहचान अभनपुर के भरेंगाभाटा गांव में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह खेत के पास एक डरावना मंजर देखा। जमीन के अंदर से एक इंसान का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 को पारित कर दिया गया। इस विधेयक के लागू होने के साथ ही राज्य की भर्ती प्रणाली में बड़ा संस्थागत बदलाव तय हो गया है। अब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, एकीकृत और समयबद्ध बनाया जाएगा। Big Statement By Karan Johar : ‘कभी खुशी कभी गम 2’ नहीं बनेगी, बोले—नॉस्टेल्जिया से छेड़छाड़ करना खतरनाक क्या है नया प्रावधान? इस कानून के तहत राज्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की स्थापना की जाएगी, जो विभिन्न विभागों में भर्ती…
दुर्ग (भिलाई): छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ भाई की मामूली डांट से आहत होकर एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची, गुरप्रीत कौर, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना 19 मार्च की शाम की है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। Fireball on The Road : टायर फटते ही जल उठी निजी बस, 37 यात्रियों की बची जान विवाद की वजह: दरवाजा खोलने में देरी पुलिस के अनुसार, घटना के समय गुरप्रीत घर पर अकेली थी और मोबाइल पर स्पीकर ऑन कर अपने पिता से बात कर रही थी। इसी…
नई दिल्ली/तेहरान: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी युद्ध अब मध्य पूर्व की सीमाओं को लांघकर हिंद महासागर तक पहुंच गया है। शनिवार तड़के ईरान ने चागोस द्वीप समूह में स्थित अमेरिका और ब्रिटेन के रणनीतिक सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया पर दो मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर सनसनी फैला दी। हालांकि, ये मिसाइलें अपने लक्ष्य को भेदने में नाकाम रहीं, लेकिन इस हमले ने ईरान की उस सैन्य क्षमता को उजागर कर दिया है जिसे अब तक दुनिया से छिपाकर रखा गया था। अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों…
नई दिल्ली/मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर ने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के सीक्वल की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। एक हालिया इंटरव्यू में करण ने स्पष्ट किया कि वह इस फिल्म की विरासत और दर्शकों की यादों के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहते। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ‘K3G 2’ बनाने का उनका कोई इरादा नहीं है। टीएमसी का बड़ा दांव घोषणा पत्र में महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता का ऐलान, SC-ST को ₹1700 और अन्य को ₹1500 देने का वादा “हर फिल्म में खामियां होती हैं,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अपना घर बनाने या जमीन खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने होली से पहले एक बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा ने ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस फैसले के बाद अब अचल संपत्ति (जमीन, मकान, दुकान) की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60% अतिरिक्त सेस (Cess) पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर अभी तक छत्तीसगढ़ में किसी भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराते समय कुल मूल्य पर 0.60 प्रतिशत का अतिरिक्त उपकर (सेस)…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के हक में एक ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी संस्थाओं (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं देने वाले कर्मचारी भी नई भर्तियों में बोनस अंकों के हकदार होंगे। इस फैसले से प्रदेश के हजारों संविदा और आउटसोर्स कर्मियों को सीधा लाभ मिलेगा। क्या था पूरा मामला? यह मामला एक याचिकाकर्ता द्वारा दायर किया गया था, जिसे स्वास्थ्य विभाग की नई भर्ती प्रक्रिया में बोनस अंक देने से मना कर दिया गया था। प्रशासन…
रायपुर : राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवपुरी के पास शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रायपुर-धमतरी नेशनल हाईवे पर रोड मार्किंग (लेन संकेतक) का काम कर रही एक जीप में अचानक भीषण धमाका हुआ और देखते ही देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। काम के दौरान हुआ धमाका जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह देवपुरी के पास सड़क पर सफेद पट्टी और अन्य संकेतक मार्क करने का काम चल रहा था। इस कार्य…
तमनार (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में बड़े पैमाने पर की जा रही अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम और पौधे जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो यहां छिपकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था। खेतों के बीच लहलहा रही थी ‘काली कमाई’ एसपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तमनार के सुदूर इलाके आमाघाट में अन्य फसलों…

