Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Korbanchal News
Job Fair 2026 : रायपुर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। Big Claim In The Middle of The War : ईरान ने F-35 मार गिराने की कही बात,…
महासमुंद: छत्तीसगढ़-ओडिशा की अंतरराज्यीय सीमा पर महासमुंद पुलिस ने पिछले पांच दिनों में अवैध धन के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर करीब 1 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपये नकद और दो लग्जरी कारें जब्त की हैं। पकड़े गए लोगों में रायपुर का एक बड़ा व्यापारी भी शामिल है, जो बिना किसी वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में नगदी लेकर जा रहा था। 500-500 के नोटों के बंडल देख पुलिस भी हैरान पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना और नियमित वाहन चेकिंग के दौरान ओडिशा की…
Chaitra Navratri 2026 नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष 21 मार्च को श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ मां चंद्रघंटा की आराधना कर रहे हैं। मां को शांति, साहस और शक्ति की देवी माना जाता है, जिनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और मानसिक शक्ति की प्राप्ति होती है। पूजा का महत्वधार्मिक मान्यता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से साधक के सभी भय दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। देवी के आशीर्वाद से बौद्धिक क्षमता बढ़ती है और पापों से…
बिलासपुर/रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले हथबंद और भाटापारा रेलवे स्टेशनों के बीच बुनियादी ढांचे में सुधार का कार्य किया जाना है। रोड अंडरब्रिज (RUB) के निर्माण हेतु गर्डर लॉन्चिंग और डि-लॉन्चिंग के कार्य के कारण रेलवे ने 22 और 23 मार्च को चलने वाली कई मेमू (MEMU) ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। क्यों रद्द की गई हैं ट्रेनें? रेलवे प्रशासन के अनुसार, हथबंद-भाटापारा सेक्शन में सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंडरब्रिज का काम तेजी से चल रहा है। गर्डर लॉन्चिंग के दौरान ट्रैक पर बिजली और…
जगदलपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वर्ष 2024 में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ कैंप पर हुए माओवादी हमले के मामले में सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट धर्मावरम क्षेत्र में स्थापित नए कैंप पर हुए हमले से जुड़ी है, जिसमें करीब एक दर्जन जवान घायल हुए थे। 300 माओवादियों ने किया था समन्वित हमला जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी 2024 को माओवादियों ने बीजापुर के धर्मावरम, चिंतावागु और पामेड स्थित सीआरपीएफ कैंपों पर एक साथ समन्वित हमला किया था। इस हमले में लगभग 300 माओवादी शामिल थे, जिन्होंने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी और…
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष के बीच एक बड़ी जुबानी जंग छिड़ गई है। ईरान की संसद (मजलिस) के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने दावा किया है कि ईरानी रक्षा बलों ने अमेरिका के सबसे आधुनिक और ‘अदृश्य’ माने जाने वाले F-35 स्टील्थ फाइटर जेट को मार गिराया है। गालिबाफ ने इसे अमेरिकी सैन्य शक्ति के अंत की शुरुआत बताते हुए वाशिंगटन का जमकर मजाक उड़ाया। सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय. “घमंड की मूर्ति का पतन”: गालिबाफ का कड़ा प्रहार सोशल…
दल्लीराजहरा (बालोद): छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वन विभाग की तत्परता से एक भालू की जान बच गई। दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जबकोहड़ा में शनिवार को एक भालू पानी की तलाश में या रास्ता भटक कर एक गहरे कुएं में गिर गया। वन विभाग ने बिना किसी आधुनिक मशीनरी के, पारंपरिक लकड़ी की सीढ़ी की मदद से भालू का सुरक्षित रेस्क्यू किया। कुएं से आ रही थीं दहाड़ने की आवाजें ग्रामीणों ने सुबह जब कुएं से अजीब आवाजें सुनीं, तो पास जाकर देखने पर पता चला कि अंदर एक विशालकाय भालू फंसा हुआ है और बाहर…
बांकी मोंगरा (कोरबा): छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। गवन (विदाई) की रस्म के बाद नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डबरीपारा मोड़ के पास हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, बारात ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गई थी। शुक्रवार रात गवन कार्यक्रम संपन्न होने के…
रामभद्रपुरम (विजयनगरम): निजी बसों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में शनिवार तड़के एक चलती हुई निजी बस (ओडिशा ट्रेवल्स) अचानक आग का गोला बन गई। इस खौफनाक मंजर के बीच ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार सभी 37 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, यह बस ओडिशा के भुवनेश्वर से मलकानगिरी की ओर जा रही थी। जैसे ही बस विजयनगरम जिले के रामभद्रपुरम मंडल के तारापुरम के पास पहुंची, अचानक बस का पिछला टायर फट…
मनीष मल्होत्रा की मां का 94 साल की उम्र में निधन— बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। मशहूर डिजाइनर की मां का 19 मार्च 2026 को 94 साल की उम्र में निधन हो गया। खबर सामने आते ही इंडस्ट्री के कई बड़े नाम उनके मुंबई स्थित घर पहुंचने लगे। मनीष मल्होत्रा की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों का घर पहुंचना जारी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक, मनीष मल्होत्रा की मां पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। 19 मार्च की शाम…

