Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Korbanchal News
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नशेड़ी बेटे ने मामूली विवाद पर अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए पिता की लाश को घर की पानी टंकी में डाल दिया। संवेदनहीनता की हद तो तब हो गई जब कत्ल करने के बाद आरोपी बाजार जाकर बिरयानी खाकर आया और घर में चैन की नींद सो गया। पुलिस की गिरफ्त में आने पर उसने बेहद शर्मनाक बयान देते हुए कहा कि यह सब “बाय मिस्टेक” (गलती से)…
Truck Road Accident , बिलासपुर — छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे (NH) पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मंगलवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े हाइवा से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजनांदगांव जिले के चिचोला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रामपुर निवासी हरिशचंद्र पटेल के रूप में हुई है। Gold Price : होली पर सस्ता हुआ सोना, 1.27 लाख के करीब पहुंचा भाव,…
Chhattisgarh Police Holi Campaign , रायपुर — राजधानी में होली के उल्लास के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। शहर की सड़कों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में 130 ड्राइवरों के विरुद्ध चलानी कार्रवाई की गई है। पुलिस उपायुक्त यातायात (DCP Traffic) विकास कुमार के निर्देश पर रायपुर के चप्पे-चप्पे पर चेकिंग पॉइंट लगाकर नशेड़ियों की धरपकड़ की गई। यह कार्रवाई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। Guru Ghasidas University Student Clash : GGU में…
Gold Price , नई दिल्ली — होली के त्योहार से ठीक एक दिन पहले सोने के खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार, 3 मार्च 2026 को भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी अस्थिरता के बावजूद घरेलू बाजार में सोना 1.27 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। इजरायल-ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने कल कीमतों को उछाल दिया था, लेकिन आज बाजार में मामूली सुधार देखा जा रहा है। BREAKING : विश्व युद्ध की आशंका…
Holi Action Plan , बिलासपुर — न्यायधानी में रंगोत्सव (Holi 2026) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। सोमवार से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने जिले भर के 30 से अधिक सूचीबद्ध बदमाशों और चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है। शहर के व्यस्त इलाकों और संवेदनशील मोहल्लों में हुड़दंग रोकने के लिए 4 एडिशनल एसपी (ASP), 9 डीएसपी (DSP) और 800 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। Chandra Grahan 2026 : होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण…
तेहरान/नई दिल्ली। इज़राइल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग आज चौथे दिन (3 मार्च 2026) और भी खौफनाक मोड़ पर पहुँच गई है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग, ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) को बंद करने का एलान कर दिया है। ईरान ने दोटूक चेतावनी दी है कि इस रास्ते से गुजरने वाले किसी भी जहाज को “आग के हवाले” कर दिया जाएगा। जंग का चौथा दिन: तेहरान से लेकर बहरीन तक कोहराम 28 फरवरी को शुरू हुई इस सैन्य कार्रवाई में अब तक ईरान के सर्वोच्च…
Guru Ghasidas University Student Clash , बिलासपुर — न्यायधानी के कोनी स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में होली की खुशियां उस वक्त फीकी पड़ गई, जब कैंपस के बाहर आयोजित ‘रंगोत्सव’ कार्यक्रम युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीजे की धुन पर नाचते हुए छात्र अचानक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। ताज्जुब की बात यह है कि पिछले 4 दिनों के भीतर कैंपस और उसके आसपास हिंसा की यह दूसरी बड़ी वारदात है। Holi Security Alert : दो मंदिरों में…
नई दिल्ली। आज देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन मनाया जा रहा है। हालांकि, इस साल यह पर्व एक दुर्लभ खगोलीय घटना का गवाह बन रहा है। आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान सूतक काल प्रभावी रहता है, जिसमें विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण और सूतक का समय (IST) ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण की शुरुआत आज दोपहर में हो रही है, लेकिन भारत में यह चंद्रोदय के…
Holi Security Alert , कवर्धा (कबीरधाम) — होली के त्योहार से ठीक पहले कवर्धा जिले के दामापुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सेमरकोना में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। सोमवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने गांव के शिव मंदिर और ठाकुर देव मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की और वहां स्थापित मूर्तियों को खंडित कर दिया। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पूरे गांव में भारी गुस्सा है और स्थानीय लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर एकजुट हो गए हैं। Holi 2026: रसायनों को छोड़ पलाश की ओर, 3…
Sheetala Ashtami 2026— पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में यह त्योहार 11 मार्च, बुधवार को पड़ रहा है। होली के ठीक आठ दिन बाद आने वाले इस पर्व को उत्तर भारत के कई हिस्सों में ‘बासौड़ा’ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन माता शीतला की उपासना करने से चेचक, खसरा और आंखों की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। Sheetala Ashtami 2026: 11 मार्च को मनेगा बासौड़ा, पहली बार व्रत रखने वाले नोट करें ये जरूरी नियम शुभ मुहूर्त और तिथि का…

