Close Menu
KorbanChanlKorbanChanl
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आखिरकार मोहनीश सक्ती के लिए भार मुक्त किए गए

14.10.2026

बरकोन्हा के तीन आवासों में एक जैसा पैटर्न, अधूरे मकानों पर पूरा भुगतान के आरोप से मचा हड़कंप

03.10.2026

कोरबा जिले में 20 लाख की बेडशीट खरीदी सवालों में, चहेते सप्लायर को उपकृत करने चल रहा खेल ?

30.09.2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, November 9
KorbanChanlKorbanChanl
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
KorbanChanlKorbanChanl
Home»देश - विदेश»ईरानी युद्धपोत IRIS Dena: श्रीलंका के पास समुद्र में तबाही: अमेरिकी टॉरपीडो से डूबा ईरानी जहाज, कई लापता
देश - विदेश

ईरानी युद्धपोत IRIS Dena: श्रीलंका के पास समुद्र में तबाही: अमेरिकी टॉरपीडो से डूबा ईरानी जहाज, कई लापता

Korbanchal NewsBy Korbanchal News05.03.2026
Share Facebook WhatsApp Twitter Telegram
Follow Us
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

ईरानी युद्धपोत IRIS Dena ईरान.हिंद महासागर में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच एक बड़ी सैन्य घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका की पनडुब्बी ने ईरान के युद्धपोत IRIS Dena को टॉरपीडो से निशाना बनाकर डुबो दिया। इस हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

घटना Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास हिंद महासागर में हुई। हमले के बाद जहाज से संकट संकेत (Distress Call) मिलने पर श्रीलंका की नौसेना ने तुरंत बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 32 घायल नौसैनिकों को समुद्र से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाले तट से 40 समुद्री मील दूर हुआ हमला

श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि यह हमला दक्षिणी श्रीलंका के Galle शहर से करीब 40 समुद्री मील (लगभग 75 किलोमीटर) दूर समुद्र में हुआ। सुबह करीब 6 से 7 बजे (भारतीय समय के अनुसार) जहाज से आपातकालीन संदेश भेजा गया था, जिसके बाद राहत अभियान शुरू किया गया।

जहाज पर सवार थे 180 नौसैनिक

बताया जा रहा है कि ईरानी युद्धपोत पर कुल लगभग 180 नौसैनिक सवार थे। हमले के बाद कई लोग समुद्र में गिर गए और बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। श्रीलंकाई नौसेना और रक्षा मंत्रालय के अनुसार लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

भारत से लौट रहा था ईरानी युद्धपोत

जानकारी के मुताबिक यह युद्धपोत हाल ही में भारत के Visakhapatnam में आयोजित 2026 के इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान हिंद महासागर में इस पर हमला हुआ।

अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान

अमेरिकी रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने बताया कि हिंद महासागर में मौजूद अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को टॉरपीडो से निशाना बनाया, जिसके बाद जहाज समुद्र में डूब गया।

बचाव अभियान जारी

श्रीलंका की नौसेना और तटरक्षक बल लगातार समुद्र में लापता नौसैनिकों की तलाश कर रहे हैं। कई घायलों को तट पर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि समुद्र में लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Korbanchal News

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Korbanchal News

Related Posts

बड़ी खबर- पूर्व आईजी डांगी निलम्बित, PHQ अटैच किए गए

26.03.2026

Supreme Court : धर्मांतरण किया तो आरक्षण भी गया , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- ‘ईसाई या मुस्लिम बनने पर नहीं मिलेगा SC दर्जा’

24.03.2026

Iran US War Update : ईरान का ‘नो सरेंडर’ , डोनाल्ड ट्रंप का 5 दिन का शांति ऑफर ठुकराया, “सिर के बदले सिर” की धमकी से बढ़ा तनाव

24.03.2026
मुख्य खबरें

आखिरकार मोहनीश सक्ती के लिए भार मुक्त किए गए

Korbanchal News14.10.2026

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद एकतरफा हटाए गए कोरबा जिले से तबादला के बाद…

बरकोन्हा के तीन आवासों में एक जैसा पैटर्न, अधूरे मकानों पर पूरा भुगतान के आरोप से मचा हड़कंप

03.10.2026

कोरबा जिले में 20 लाख की बेडशीट खरीदी सवालों में, चहेते सप्लायर को उपकृत करने चल रहा खेल ?

30.09.2026

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ किया ध्वजारोहण

16.08.2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
हमारे बारे में
हमारे बारे में

Korbanchal News is a fast-growing digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and unbiased news from Korba, Chhattisgarh, and across India. We focus on local updates, breaking news, politics, industry, and public interest stories to keep our readers informed and aware.
We're accepting new partnerships right now.

Name: लखन गोस्वामी
Mobile: +91 9303848706
Email Us: korbanchal2026@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
पेज
  • Homepage
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
पोस्ट कैलेंडर
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 कोरबांचल. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.