Close Menu
KorbanChanlKorbanChanl
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आखिरकार मोहनीश सक्ती के लिए भार मुक्त किए गए

14.10.2026

बरकोन्हा के तीन आवासों में एक जैसा पैटर्न, अधूरे मकानों पर पूरा भुगतान के आरोप से मचा हड़कंप

03.10.2026

कोरबा जिले में 20 लाख की बेडशीट खरीदी सवालों में, चहेते सप्लायर को उपकृत करने चल रहा खेल ?

30.09.2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, November 11
KorbanChanlKorbanChanl
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश – विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
KorbanChanlKorbanChanl
Home»देश - विदेश»LPG Cylinder Booking Rules : बड़ी खबर 21 की जगह अब 25 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा रिफिल; सरकार ने कड़े किए नियम
देश - विदेश

LPG Cylinder Booking Rules : बड़ी खबर 21 की जगह अब 25 दिन बाद ही मिलेगा दूसरा रिफिल; सरकार ने कड़े किए नियम

Korbanchal NewsBy Korbanchal News10.03.2026
Share Facebook WhatsApp Twitter Telegram
Follow Us
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
LPG Cylinder Booking Rules
LPG Cylinder Booking Rules
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
LPG Cylinder Booking Rules , नई दिल्ली — केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की रिफिल बुकिंग की समय सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर की डिलीवरी मिलने के 25 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक कर पाएंगे। इससे पहले यह सीमा 21 दिन निर्धारित थी। यह नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों के रसोई का गणित प्रभावित हो सकता है।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के विभागों के लिए 14,655 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित.

जमाखोरी रोकने के लिए लिया गया कड़ा फैसला

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह निर्णय वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति में संभावित बाधाओं को देखते हुए लिया गया है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है। सरकार को अंदेशा है कि युद्ध जैसी स्थितियों की खबरों के बीच लोग घबराहट में गैस की जमाखोरी (Hoarding) शुरू कर सकते हैं। इसी अनावश्यक बुकिंग को रोकने और वास्तविक जरूरतमंदों तक सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए 4 दिन का अतिरिक्त अंतर अनिवार्य किया गया है।

“मिडिल ईस्ट के हालातों के कारण सप्लाई चेन पर दबाव की संभावना है। 25 दिन का यह नियम केवल इसलिए है ताकि कोई भी उपभोक्ता स्टॉक जमा न करे और हर घर में सुचारू रूप से गैस पहुंचती रहे। यह एक एहतियाती कदम है।”
— वरिष्ठ अधिकारी, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

इस नियम का सबसे सीधा असर उन बड़े परिवारों पर पड़ेगा जिनकी गैस खपत अधिक है। आमतौर पर 5 से 6 सदस्यों वाले परिवारों में एक सिलेंडर 20 से 22 दिन ही चलता है। अब उन्हें अगला सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिन पूरे होने का इंतजार करना होगा। गैस एजेंसियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करें ताकि 25 दिन से पहले कोई भी रिफिल सिस्टम द्वारा स्वीकार न की जाए हालांकि, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और छोटे 5 किलोग्राम वाले सिलेंडरों के लिए नियमों में कुछ रियायतें दी जा सकती हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर पर ही यह पाबंदी लागू है।

Korbanchal News

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Korbanchal News

Related Posts

बड़ी खबर- पूर्व आईजी डांगी निलम्बित, PHQ अटैच किए गए

26.03.2026

Supreme Court : धर्मांतरण किया तो आरक्षण भी गया , सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- ‘ईसाई या मुस्लिम बनने पर नहीं मिलेगा SC दर्जा’

24.03.2026

Iran US War Update : ईरान का ‘नो सरेंडर’ , डोनाल्ड ट्रंप का 5 दिन का शांति ऑफर ठुकराया, “सिर के बदले सिर” की धमकी से बढ़ा तनाव

24.03.2026
मुख्य खबरें

आखिरकार मोहनीश सक्ती के लिए भार मुक्त किए गए

Korbanchal News14.10.2026

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद एकतरफा हटाए गए कोरबा जिले से तबादला के बाद…

बरकोन्हा के तीन आवासों में एक जैसा पैटर्न, अधूरे मकानों पर पूरा भुगतान के आरोप से मचा हड़कंप

03.10.2026

कोरबा जिले में 20 लाख की बेडशीट खरीदी सवालों में, चहेते सप्लायर को उपकृत करने चल रहा खेल ?

30.09.2026

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ किया ध्वजारोहण

16.08.2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
हमारे बारे में
हमारे बारे में

Korbanchal News is a fast-growing digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and unbiased news from Korba, Chhattisgarh, and across India. We focus on local updates, breaking news, politics, industry, and public interest stories to keep our readers informed and aware.
We're accepting new partnerships right now.

Name: लखन गोस्वामी
Mobile: +91 9303848706
Email Us: korbanchal2026@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
पेज
  • Homepage
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Disclaimer
  • Term and Conditions
पोस्ट कैलेंडर
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 कोरबांचल. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.