Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Korbanchal News
BJP Leader Arrested Traffic Police , रायपुर — राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले एक कथित सत्ताधारी दल के नेता को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग के दौरान नशे में धुत्त एक बीजेपी नेता ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक टीआई के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। Shagun Rules : धार्मिक मान्यता 101 या 501 ही क्यों? शुभ कार्यों में 1 रुपये का सिक्का जोड़ने की प्राचीन वजह…
Shagun Rules , नई दिल्ली — भारत में शादियों और शुभ अवसरों का सीजन शुरू होते ही शगुन के लिफाफों का दौर भी शुरू हो जाता है। अक्सर हम 100, 500 या 1000 रुपये के साथ 1 रुपये का सिक्का जरूर जोड़ते हैं। कई लोग इसे केवल पुरानी परंपरा मानते हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति और अंक ज्योतिष में इस एक सिक्के का महत्व बेहद गहरा है। यह केवल मुद्रा नहीं, बल्कि रिश्तों की लंबी उम्र और शुभता का प्रतीक माना जाता है। BREAKING : तेहरान में कयामत जैसे हालात’ दिन में छाया अंधेरा, आसमान से बरसी तेल जैसी बूंदें शून्य…
तेहरान/नई दिल्ली: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब मानवीय त्रासदी में बदलता जा रहा है। हमले के 11वें दिन ईरान की राजधानी तेहरान की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। शनिवार रात को तेल डिपो और रिफाइनरियों पर हुए भीषण हमलों के बाद पूरी राजधानी जहरीले धुएं की चादर में लिपटी हुई है। आलम यह है कि दोपहर में भी सड़कों पर गाड़ियों की हेडलाइट जलानी पड़ रही है। आसमान से गिरा ‘काला जहर’ तेहरान के तेल डिपो में लगी भीषण आग ने वायुमंडल में भारी मात्रा में हाइड्रोकार्बन और सल्फर डाइऑक्साइड छोड़ दिया है। रविवार सुबह जब…
Rajya Sabha 2026 , नई दिल्ली — देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च को समाप्त होने के बाद, 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। इनमें एनसीपी (शरद चंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। अब चुनाव का मुख्य मुकाबला केवल 11 शेष सीटों पर सिमट गया है, जिसके लिए 16 मार्च को मतदान होगा। LPG Cylinder Booking Rules : बड़ी…
मुंबई/नई दिल्ली: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध का असर अब भारतीय रसोई और व्यापार जगत पर गहराने लगा है। जंग के 11वें दिन मिडिल-ईस्ट से होने वाली एलपीजी (LPG) सप्लाई बाधित होने के कारण भारत के कई राज्यों में ‘हाहाकार’ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। सबसे बुरा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर पड़ा है। मुंबई में होटल इंडस्ट्री संकट में मुंबई के होटल और रेस्टोरेंट के मुताबिक, शहर के लगभग 20% होटल गैस की कमी के कारण बंद हो चुके हैं। कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग पूरी तरह रुक गई है। एसोसिएशन ने…
Double Suicide Case , दंतेवाड़ा — दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा शहर में रविवार शाम एक खौफनाक वारदात सामने आई। यहां एक किराए के मकान में रहने वाले युवक और युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटके पाए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से कुछ देर पहले कमरे के भीतर से जोर-जोर से बहस और चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। CG Assembly Budget Session 2026 : प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय संभालेंगे मोर्चा, विधायकों के सवालों की बौछार किराए के मकान में चल रहा था विवाद पुलिस…
CG Assembly Budget Session 2026 , रायपुर — छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 7वें दिन आज सदन की कार्यवाही काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य विभिन्न विभागों से जुड़े विधायकों के तीखे सवालों का सामना करेंगे। आज की कार्यसूची में सबसे संवेदनशील मुद्दा स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आने वाला ध्यानाकर्षण प्रस्ताव है, जिस पर विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के विभागों के लिए 14,655 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित. प्रश्नकाल और अनुदान…
LPG Cylinder Booking Rules , नई दिल्ली — केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की रिफिल बुकिंग की समय सीमा में बड़ा बदलाव किया है। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर की डिलीवरी मिलने के 25 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक कर पाएंगे। इससे पहले यह सीमा 21 दिन निर्धारित थी। यह नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों के रसोई का गणित प्रभावित हो सकता है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के विभागों के लिए 14,655 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित. जमाखोरी रोकने के लिए लिया गया कड़ा फैसला…
Horoscope मेष राशि – आज के दिन पैसों के मामले में सोच-समझकर खर्च करें. परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा. ऑफिस या काम की जगह पर किसी से बेवजह बहस करने से बचें. कामकाज में थोड़ी व्यस्तता रह सकती है, लेकिन धीरे-धीरे सब संभल जाएगा. वृषभ राशि – आज के दिन पुराने दोस्त या रिश्तेदार से बात हो सकती है. नौकरी या बिजनेस में लोगों का सहयोग मिलेगा. किसी काम की योजना बना रहे थे, तो उस पर आगे बढ़ने का अच्छा समय है. पैसों को लेकर स्थिति ठीक रहेगी. घर का माहौल भी शांत…
नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज हंगामेदार रहा। सोमवार (9 मार्च 2026) को लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के मुद्दे पर सरकार को घेरा। जहां विपक्ष पश्चिम एशिया के हालातों पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा था, वहीं सरकार ने स्पष्ट किया कि वह लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर बहस के लिए पूरी तरह तैयार है। विपक्ष की मांग: ‘ईरान युद्ध’ का भारत पर असर विपक्षी दलों (INDIA गठबंधन) ने सदन में तख्तियां लहराते हुए जमकर नारेबाजी की। विपक्षी नेताओं, विशेषकर…

